सितम्बर 12, 2024 7:23 अपराह्न

views 80

मध्य प्रदेश में दतिया जिले में आज लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

      मध्य प्रदेश में दतिया जिले में आज लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि यह घटना तब हुई जब खलकापुरा इलाके में राजगढ़ किले की 400 साल पुरानी दीवार ढह गई। दीवार दो कच्चे मकानों पर गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोग दब गए। ऑपरेशन के बाद दो लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।    

अगस्त 14, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 155

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू 

  निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिये विगत 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन ...

अगस्त 13, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 75

मध्य प्रदेश: सीबीसी भोपाल द्वारा आज से किया जाएगा दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) भोपाल द्वारा आज से कैरियर कॉलेज, भोपाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता संग्राम विषय पर आधारित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय सांसद आलोक शर्मा करेंगे। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए दोनों दिन खुली रहेगी।

अगस्त 13, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 41

सेनेटरी पैड के लिए छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

  मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सरकार ने सेनेटरी पैड के लिए छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजी है। कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली जैसे कुछ राज्यों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जाते हैं, जबकि नकद राशि केवल मध्य प्रदेश में दी जा रही है। 

अगस्त 13, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 112

मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की

  मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बढ़ोतरी का लाभ अगले महीने से सभी महापौर, सभापति, उपसभापति और पार्षदों को मिलेगा। श्री यादव ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहरी निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि जो नगर पालिकाएं ...

अगस्त 11, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 244

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद में बनी देश की पहली प्रधानमंत्री जनमन कॉलोनी

  देश में प्रधानमंत्री आदिवासी जनमन महाभियान में विशेषकर पिछड़े आदिवासी परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। राज्‍य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शिवपुरी जनपद पंचायत में बनी देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के लाभार्थी सहरिया जनजाति के परिवारों से बातचीत की और उन्हें नया आवास मिलने पर शुभकामनाएं दीं।   

अगस्त 8, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 42

मध्य प्रदेश: लाड़ली बहनों के खातों में 1,900 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लाड़ली बहनों के खातों में 19 सौ करोड़ रुपये की राशि प्रेषित करेंगे। 10 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्योपुर के विजयपुर में होने वाले स्वयं-सहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि 1,250 रुपये के साथ ही विशेष उपहार स्वरूप 250 रुपए अतिरिक्त जमा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन की थीम पर कल रानी दुर्गावती महिल...

अगस्त 8, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 91

उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों को प्रोत्साहन से मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में निवेश के प्रोत्साहन के लिये बंगलुरु में आयोजित 'मध्य प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर गोलमेज सम्मेलन' में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए कहा कि उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों को प्रोत्साहन से मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। उद्योगपतियों ने राउंड टेबल सेशन में अधोसंरचना, इको सिस्टम, इंजीनियरिंग, रिसर्च, स्किल डेवलेपमेंट आदि विषयों पर विचार रखे और सुझाव भी दिए। इस सत्र में चेयरमैन नैसकॉम और सीईओ कॉग्निजेंट राजेश नांबियार ने कहा ...

अगस्त 4, 2024 1:40 अपराह्न

views 60

मध्‍य प्रदेश: सागर जिले में एक मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्‍चों की मौत और कई घायल

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में आज सुबह एक मंदिर की दीवार गिर जाने से नौ बच्चों की मृत्‍यु हो गई और कई घायल हो गए। शाहपुर में हरदौल बाबा मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान यह दुर्घटना घटी। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया गया।   सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि कुछ बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से मलबा हटा लिया गया है।   मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना में मारे गए बच्चों के परिजनों के प...

जुलाई 13, 2024 6:59 पूर्वाह्न

views 65

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ 

मध्य प्रदेश अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना शासकीय पीजी कॉलेज भवन, छिंदवाड़ा में कराई जाएगी। मतगणना के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।      अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 332 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गये मतों की गणना की जाएगी। मतगणना लगभग 20 राउंड में सम्पन्न कराई जाएगी।