अक्टूबर 16, 2024 7:59 अपराह्न

views 69

सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन भोपाल में होगा

सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, म...

सितम्बर 21, 2024 3:39 अपराह्न

views 104

Madhya Pradesh: प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है

प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है। 500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने कल अपने शहर में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस वर्ष “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर साफ-सफाई पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।   विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-भागीदारी और सफाई मित्रों के सहयोग से शहरी क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई कार्य किये गये। ग्वालियर में केन्द्रीय संचार एवं पूर्...

सितम्बर 21, 2024 3:35 अपराह्न

views 54

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के लिए विजयपुर में नि:शुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड विजयपुर, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गुना द्वारा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के लिए विजयपुर में नि:शुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। अंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में 312 हितग्राहियों को लगभग 44 लाख रुपये कीमत के 1452 सहायक कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह थे।  

सितम्बर 20, 2024 7:33 अपराह्न

views 47

राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नए आयुष चिकित्सालयों की स्थापना को स्वीकृति मिली

राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नए 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। आयुष मंत्री श्री परमार ने बताया कि इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह कुल 350 करोड़ रुपए नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दिए गए है। इसके तहत सागर, शहडोल, बालाघाट, नर्मदापुरम और मुरैना जिले में शासकी...

सितम्बर 20, 2024 7:31 अपराह्न

views 72

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिये राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिये राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनजातीय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराने के लिये निशुल्क कोचिंग दी जायेगी। इसके लिये सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जा रही है। यहां जनजातीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट, क्लेट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की बड़ी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग देकर इन्हें परीक्षाओं में सफल होने के गुर सिखाए जायेंगे। वर्तमान...

सितम्बर 20, 2024 7:29 अपराह्न

views 45

Madhya Pradesh: प्रदेश में खरीफ फसलो का समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 19 सितम्बर से शुरू हो चुका

प्रदेश में खरीफ फसलो का समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 19 सितम्बर से शुरू हो चुका है। किसान 4 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि किसान मोबाइल से घर से ही पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर तथा एम.पी. किसान एप पर भी ...

सितम्बर 20, 2024 7:27 अपराह्न

views 45

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कोलकाता में इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कोलकाता में इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ किया। इस अवसपर आयोजित इंटरेक्टीव सेशन में प्रमुख उद्योगपति और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं है।  यहां से कॉटन पूरे देश में जाता है रेडीमेड की संभावनाएं सबसे अधिक कहीं है तो वो मध्यप्रदेश में है। उन्होंने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार हर संभव सहायता करेगी और कोई भी उद्योग हो उसके लिए प्रदेश में बेहतरीन अवसर और समर्थन मौजूद है।...

सितम्बर 20, 2024 3:31 अपराह्न

views 54

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भोपाल के आरूष नाग को पांचवा और बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी की छात्रा सुश्री शिरोमणी दहीकर को 31वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितम्बर तक नई दिल्ली में...

सितम्बर 20, 2024 3:29 अपराह्न

views 55

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा– गैस राहत के पांच वरिष्ठ चिकित्सक यह चेक करें कि गैस पीड़ित जो मरीज सालों से दवा खा रहे हैं, उन्हें अब दवा सेवन की जरूरत है भी या नहीं

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है गैस राहत के पांच वरिष्ठ चिकित्सक यह चेक करें कि गैस पीड़ित जो मरीज सालों से दवा खा रहे हैं, उन्हें अब दवा सेवन की जरूरत है भी या नहीं। उन्होंने यह भी जांच करने को कहा कि गैस राहत अस्पतालों से दवा लेने वाले मरीज़ कहीं दवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं। डॉ. शाह ने कल विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि गैस राहत के सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। सभी अस्पतालों में बायोमैट्रिक इम्प्रैशन मशीन व सीसीटीवी कैमरे...

सितम्बर 4, 2024 7:36 अपराह्न

views 64

मध्य प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सफाई के महत्व को समझाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा

मध्य प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सफाई के महत्व को समझाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। स्कूलों में 15 सितम्बर तक चलने वाले पखवाड़े में सफाई व्यवस्था पर केन्द्रित गतिविधियाँ बच्चों के सहयोग से चलाई जायेंगी। इसके लिये विभाग ने जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं। पखवाड़े के पहले दो दिनों में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सफाई व्यवस्था पर केन्द्रित गतिविधियाँ की गईं। तीसरे दिन शाला प्रबंधन समिति द्वारा पाल...