जून 14, 2024 9:13 अपराह्न

views 75

भारतीय जनता पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में हुए प्रदर्शन को लेकर चिंतन और विचार विमर्श शुरू कर दिया

भारतीय जनता पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में हुए प्रदर्शन को लेकर चिंतन और विचार विमर्श शुरू कर दिया है। आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशभर के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी को हार मिली है, वहां किन कारणों से ऐसा हुआ इसकी पड़ताल के लिये टीम गठित होगी और उस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी।

जून 14, 2024 9:07 अपराह्न

views 69

IYD2024: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ विश्वविद्यालय का योग विभाग 27 मई से 21 जून तक विभिन्न शिविरों का आयोजन कर रहा है

21 जून को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ विश्वविद्यालय का योग विभाग 27 मई से 21 जून तक विभिन्न शिविरों का आयोजन कर रहा है। इनमें समाज के अलग-अलग वर्गों को योग से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष अशोक सोनकर ने बताया कि शिविर, सेमिनार और वर्कशॉप के जरिए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  

अप्रैल 8, 2024 8:14 अपराह्न

views 58

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस प्रदेश में सपा के साथ पूरा समन्वय कर रही है और लगातार सपा के सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि  यूपी में जल्द एक महारैली होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मजबूती से लड़ रहा है और हम लोग ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। श्री पांडे ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीटें सिर्फ उत्तर प...

अप्रैल 5, 2024 9:29 अपराह्न

views 76

बलरामपुर में 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा

बलरामपुर में नौ अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में स्थित देवीपाटन शक्ति पीठ पर 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले राजकीय मेले को सकुशल,शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु पूरी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। तैयारी बैठक महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी की अध्यक्षता में की गई है।बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्थ...

अप्रैल 5, 2024 9:27 अपराह्न

views 68

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 08 सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिये 175 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें गाजियाबाद में सर्वाधिक 35 प्रत्याशियों और बुलंदशहर में सबसे कम 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके अलावा अमरोहा में 21, मेरठ में 22, बागपत में 16, गौतमबुद्धनगर में 34, अलीगढ़ में 21 और मथुरा में 16 प्रत्याषियों ने नामांकन किया है। अमरोहा में आज 9 प्रत्याशिय...