अप्रैल 8, 2024 8:24 अपराह्न

views 62

लोकसभा चुनाव के  दूसरे चरण के लिए आज रात तक उम्मीदवारों की संख्या तय हो जाएगी

लोकसभा चुनाव के  दूसरे चरण के लिए आज रात तक उम्मीदवारों की संख्या तय हो जाएगी। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था । इस बीच सतना में चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। सतना लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में। खजुराहो लोकसभा से आज नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। यहां सभी 14 प्रत्याशी लोकसभा के चुनाव लडेंगे। इस सीट से इंडी गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त पहले ही हो गया था। दमोह में दो उम्मी...

अप्रैल 8, 2024 8:11 अपराह्न

views 70

UP : प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। अमरोहा में आज नाम वापसी के अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। गौतमबुद्धनगर में भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें  भारतीय जनता पार्टी से  डॉक्टर महेश शर्मा,  समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन से डॉक्टर महेंद्र नाग और बहुजन समाज पार्टी स...

अप्रैल 8, 2024 8:04 अपराह्न

views 75

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नगीना लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ओम कुमार और बिजनौर से पार्टी प्रत्याशी चंदन चौहान के समर्थन में बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसी को लेकर आज हम जनता के बीच है। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी ने मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।  मेरठ, हापुड़ लो...

अप्रैल 8, 2024 4:27 अपराह्न

views 82

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 अप्रैल को ऋषिकेश में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऋषिकेश में रैली के जरिए भाजपा गढ़वाल की तीनों लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री की चुनावी रैली हरिद्वार में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इस रैली को आईडीपीएल ऋषिकेश में करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रैली सयोंजक और प...

अप्रैल 8, 2024 4:21 अपराह्न

views 79

Election 2024:लोकसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज

लोकसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। चुनावी रणनीति बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। वहीं जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है वे अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा जिले में अपनी बढ़त और जीत सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों, नेताओं, समर्थकों के द्वारा चुनावी रणनीति बनाने को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दुमका लोकसभा क्षेत्र से झार...

अप्रैल 8, 2024 4:08 अपराह्न

views 66

SVEEP: छिंदवाड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया

प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार जारी है। छिंदवाड़ा के ग्राम जमकुंडा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया। सामाजिक विकास संस्थान जुनारदेव के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं के सहयोग से मेहंदी, चित्रकला रंगोली स्पर्धा कराई गई। ग्रामीणों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। अशोकनगर के पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के तहत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अप्रैल 5, 2024 9:00 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में तेईस उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इनमें से उन्नीस नामांकन वैध पाए गए। जबकि, चार नामांकन रद्द कर दिए गए। वहीं, महासमुंद क्षेत्र के लिए उन्नीस अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से अट्ठारह नामांकन वैध पाए गए। एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसी तरह, कांकेर ...

अप्रैल 5, 2024 8:22 अपराह्न

views 71

लोकसभा चुनाव: राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार की जा रही जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज झारखंड-बंगाल की सीमा पर धनबाद जिले के मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस कार सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे तेल का व्यवसाय करते हैं और रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी गयी है। उन्होंने बताया कि मामल...