अगस्त 26, 2024 7:42 अपराह्न

views 66

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई किसानों के धान की फसलों को नष्ट कर दिया। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है।