अगस्त 14, 2024 12:56 अपराह्न

views 37

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

  सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए टाल दी है।     आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्‍द केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस समय वे कथित आबकारी नीति घोटाले से जुडे धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे।