जून 25, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 103

पॉलिसी सरेंडर करने के प्रस्तावों पर एलआईसी ने कहा- किसी अन्य संस्था द्वारा पेश किए गए ऐसे उत्पादों और सेवाओं से उसका कोई संबंध नहीं

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपनी पॉलिसी को सरेंडर करने के विकल्प के रूप में कुछ संस्थाओं की ओर से दिए जा रहे प्रस्ताव की रिपोर्ट पर सफाई दी है। एलआईसी ने कहा कि वह किसी ऐसी इकाई या ऐसी संस्थाओं द्वारा पेश किए जा रहे उत्पादों और सेवाओं से कोई संबंध नहीं रखता है। एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों से ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसके अधिकारियों से परामर्श करने का आग्रह किया है।