अक्टूबर 15, 2025 8:53 अपराह्न

views 99

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल बक्तीबेक बेकबोलोटोव से मुलाकात की

भारत और किर्गिज़ गणराज्य आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद का सामना करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बिश्केक में किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल बक्तीबेक बेकबोलोटोव से मुलाकात की।   इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर साझा हितों के मुद्दों पर अपनी स्थिति में समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। ...