जुलाई 21, 2024 1:42 अपराह्न

views 76

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे आज 82 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री खरगे के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।     कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्री खरगे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री खरगे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।