जुलाई 24, 2026 5:14 अपराह्न
30
जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते तीसरे दिन भी बंद
जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के कारण हुए भूस्खलन और सड़क के कटाव के चलते तीसरे दिन भी बंद रहा। पिछले छह दिनों से लगातार बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू क्षेत्र में 26 लोगों की मौत हो गई वहीं, छह लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों ने प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी रखा है। राजमार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को सलाह दी गई है कि सड़क की मरम्मत होने तक यात्रा न करें। मौसम विभाग ने शाम तक मौसम में स...