नवम्बर 21, 2025 12:52 अपराह्न

views 96

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के पुरूष सिंगल्‍स के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी को 23-21, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।   उधर, पुरूष डबल्‍स क्वार्टर फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोडी से 19-21, 15-21 से हार गई है।