जुलाई 27, 2026 8:55 अपराह्न

views 44

ओडिशा में मूसलाधार बारिश का दौर जारी

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बाढ़ और जलभराव से फसलों तथा बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासनों को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रखा है तथा राहत और बचाव के उपाय तेज कर दिए हैं।