अगस्त 21, 2026 1:07 अपराह्न
50
तमिलनाडु: कोसास्थलैयार में प्रदूषण के स्तर की जांच करने के लिए पर्यावरण विशेषज्ञ दल का गठन
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि एनोर के पास कोसास्थलैयार में प्रदूषण के स्तर की जांच करने के लिए आज एक पर्यावरण विशेषज्ञ दल का गठन किया गया है। पर्यावरण मंत्री वी.के. राजीव ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले कारकों को दूर करने के लिए कदम उठाए गए हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस संबंध में अध्ययन कराया जाएगा और दस दिन के भीतर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।