अगस्त 19, 2024 1:49 अपराह्न

views 76

पदम पुरस्‍कारों से सम्‍मानित डॉक्‍टरों ने प्रधानमंत्री से कोलकाता दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में हस्‍तक्षेप करने की मांग की

पदम पुरस्‍कारों से सम्‍मानित 70 से अधिक डॉक्‍टरों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर कोलकाता दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में व्‍यक्तिगत रूप से हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। इन डॉक्टरों ने कहा है कि क्रूरता की ऐसी घटनाएं चिकित्सा क्षेत्र की सेवाओं को प्रभावित करती हैं। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा पर तत्काल ध्‍यान दिए जाने की आवश्‍यकता है। डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का भी आग्रह किया।