अगस्त 15, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 87

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण बादल फटा, कई लोगों के हताहत होने की खबर, 120 से ज़्यादा लोग घायल

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के पद्दार सब डिवीजन के एक सुदूर गाँव में बृहस्‍पतिवार को भीषण बादल फटने की घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों और मचैल माता मंदिर के तीर्थयात्रियों सहित कम से कम 45 लोग मारे गए हैं। अब तक 120 से अधिक लोगों को बचाया गया है। इनमें से 38 की हालत गंभीर बताई गयी है। कई लोग अभी भी लापता हैं। मलबे और कीचड़ में और लोगों के फंसे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान पहले ही शुरू किया जा...