जून 24, 2026 4:11 अपराह्न
20
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मलावी के वित्त मंत्री जोसेफ मवानामवेखा से मुलाकात की
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई दिल्ली में मलावी के वित्त मंत्री जोसेफ मवानामवेखा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि दोनों नेताओं ने चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और भारत-मलावी सहयोग को मजबूत करने के लिए भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।