मई 30, 2026 8:55 अपराह्न

views 35

उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से होगा शुरू

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को जोडते हुए इसे व्‍यापक राष्‍ट्रीय अभियान बनाया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्‍ली में खेत बचाओ अभियान की तैयारियों के संबंध में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए यह टिप्‍पणी की। बैठक के दौरान उन्‍होंने कहा कि अभियान का मुख्‍य ध्‍यान उर्वरकों का संतुलित और उचित प्रयोग, मौसम की चुनौतियों के मद्देनजर किसानों को समय पर परामर्श, पंचायत स्‍तर पर किसानों की सक्रिय भागीदा...