जून 27, 2026 6:41 अपराह्न

views 24

केरल में केईएएम 2026 की रैंक सूची जारी

केरलम में प्रवेश परीक्षा आयुक्त ने आज इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल-केईएएम परीक्षा की रैंक सूची जारी कर दी है। इंजीनियरिंग श्रेणी में कुल 79,717 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जबकि फार्मेसी श्रेणी में 26,943 उम्मीदवारों को स्थान मिला है। इंजीनियरिंग श्रेणी में रोशन राजू ने राज्य में पहला और ध्यान तेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। फार्मेसी श्रेणी में विनायक नारायण पहले और जेस्‍साए जेस्टिन दूसरे स्‍थान पर रहे। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।