अक्टूबर 8, 2024 6:36 अपराह्न

views 39

कजाखस्तान के अस्ताना में भारतीय टीम ने एशियाई महिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है

कजाखस्तान के अस्ताना में भारतीय टीम ने एशियाई महिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिलाओं ने क्वार्टर फाइनल में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया। इस जीत से भारत का प्रतियोगिता में पहली बार पदक पक्का हो गया है।