अगस्त 17, 2025 1:50 अपराह्न

views 78

जम्मू-कश्मीर: कठुआ ज़िले में बादल फटने की घटना में सात लोगों की मौत, पांच घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में आज तड़के बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। ज़िले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग़ और जंगलोट के जोध घाटी गांवों में यह आपदा आई। ज़िला प्रशासन के अनुसार, बादल फटने से प्रभावित जोध घाटी में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि जंगलोट इलाके में अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच, जोध घाटी से पाँच लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया है।   पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय वॉलंटिायर्स का संयुक्त बचाव अभियान ज...