सितम्बर 30, 2026 8:38 पूर्वाह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया। भारतीय सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ​​'मूसा' के रूप में की। 'मूसा' पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी था। चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बड़गाम के युसमार्ग के पास कोरग में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से 'ऑ...