अक्टूबर 20, 2024 8:17 अपराह्न

views 38

देश के विभिन्न हिस्सों में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन, विवाहित महिलाएं सुबह से लेकर चंद्रोदय तक भोजन और पानी का त्याग करके उपवास रखती हैं और रात में चंद्रमा को देखने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह अनुष्ठान पति-पत्नी के बीच बंधन को मजबूत करता है और पति को दीर्घायु बनाता है।