अगस्त 14, 2026 9:09 अपराह्न
49
मणिपुर: कांगपोकपी जिले में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के हमले में दो लोगों की मौत
मणिपुर में आज कांगपोकपी जिले में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के हमले में नागा जनजाति के दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आज सुबह कांगपोकपी के लंका इलाके में हुई, जब धान के खेतों में काम कर रहे नागा ग्रामीणों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। घायलों को इम्फाल के आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।