अगस्त 25, 2026 5:19 अपराह्न

views 84

कांदा एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचेगा करीब 800 मीट्रिक टन प्याज

उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने बताया है कि कांदा एक्सप्रेस दिल्ली में लगभग 800 मीट्रिक टन प्याज ला रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने बताया कि यह प्याज भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड-नेफेड भारतीय राष्ट्रीय, सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड-एन सी सी एफ और केंद्रीय भंडार के स्टोरों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।