जून 22, 2024 3:43 अपराह्न

views 66

तमिलनाडु:  कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुई

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन से अवैध शराब बनाने में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।       ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक के सदस्यों ने आज इस पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया। अध्यक्ष अप्पावु ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठा रहा है। प्रदेश भाजपा ने तमिलनाडु में जगह-जगह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।    

जून 20, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 62

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोगों का कल्लाकुरिची और सलेम के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर श्रवण कुमार जाटवथ ने बताया कि मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने बताया कि अधिकतर लोगों को चक्कर, पेट दर्द और आंखों में जलन की शिकायत थी। 10 से अधिक लोगों को बेहतर इलाज के लिए पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भेजा गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम अ...