अगस्त 6, 2026 3:35 अपराह्न
27
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का आंदोलन आज तेरहवें दिन में प्रवेश कर गया। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ।