जुलाई 9, 2024 9:19 अपराह्न

views 168

रक्षा लेखा महानियंत्रक श्रीमती देविका रघुवंशी ने असम के जोरहाट में नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का किया उद्घाटन

    रक्षा लेखा महानियंत्रक-सीजीडीए, श्रीमती देविका रघुवंशी ने असम के जोरहाट में नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में 41 सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल दीपक शर्मा, गुवाहाटी के रक्षा लेखा नियंत्रक श्री अंबरीश बर्मन, रक्षा सेवाओं और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्रीमती रघुवंशी ने रक्षा लेखा विभाग की विरासत और उभरती मांगों को पूरा करने के लिए तकनीकी वृद्धि करने में इसकी भूमिका पर बल दिया।