अप्रैल 23, 2026 9:33 अपराह्न
233
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्री सिंह और श्री पॉवेल ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया और भारत-ब्रिटेन रक्षा सहयोग के मौजूदा ढांचों के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबध्दता दोहराई।