जून 14, 2024 3:58 अपराह्न

views 36

माता वैष्णोदेवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने कड़ी निंदा की

माता वैष्णोदेवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने कड़ी निंदा की है। गिरिडीह जिला मुख्यालय में कल टावर चौक पर आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा की नेता प्रो विनीता कुमारी और शिवपूजन ने केंद्र सरकार से इस हमले के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।