मई 7, 2024 7:51 अपराह्न

views 61

लोकसभा चुनाव के शेष चार चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के शेष चार चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस सिलसिले में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गुमला जिले के बसिया में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा। इससे पहले चाईबासा में गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव आदिवासियों, दलित...

मई 7, 2024 7:49 अपराह्न

views 43

राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया

राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारह मई तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि हो ...

मई 7, 2024 7:47 अपराह्न

views 61

लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच हुई

लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर और धनबाद के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 96 पर्चे वैध पाये गये, जबकि 22 प्रत्याशियों का नामांकन अवैध पाये गये। उन्होंने बताया कि रांची में 27, धनबाद में 25, जमशेदपुर में 26 और गिरिडीह में 18 पर्चे वैध पाये गये। इस चरण में 25 मई को होनेवाले मतदान को लेकर प्रत्याशी नौ मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

मई 7, 2024 7:45 अपराह्न

views 52

सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी

सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। चौदह मई तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस चरण में झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय सीटों के लिए एक जून को वोट डाले जाएंगे। इस बीच अधिसूचना जारी होने के पहले दिन ही राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेंब्रम ने नामांकन किया। इससे पहले श्री हेम्ब्रम ने रोड शो किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर गोड्डा लोकसभा ...

मई 7, 2024 7:43 अपराह्न

views 63

ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल, उनके घरेलू सहयोगी जहांगीर आलम को न्यायालय में पेश किया

ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल, उनके घरेलू सहयोगी जहांगीर आलम को आज न्यायालय में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में संजीव लाल और जहांगीर आलम से पूछताछ करने के लिए ईडी की ओर से दस दिनों की रिमांड मांगी गयी। इसके बाद न्यायालय ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। दोनों आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया। ईडी दोनों को कल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

मई 7, 2024 7:38 अपराह्न

views 47

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री कुमार वर्तमान में पर्यटन सचिव के पद पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि शिक्षा सचिव के रूप में कार्यरत उमाशंकर सिंह ओड़िशा में चुनाव प्रेक्षक के रूप में पांच मई को चले गये हैं। ऐसे में उनके स्थान पर मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मई 7, 2024 7:33 अपराह्न

views 60

25 मई को वोट करेगा जमशेदपुर, इस अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं की संख्या कैसे बढ़े इसे लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

25 मई को वोट करेगा जमशेदपुर, इस अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं की संख्या कैसे बढ़े इसे लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने कहा की लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व है, जिसे हर लोग समझें और जमकर वोट डाले।  

मई 7, 2024 5:30 अपराह्न

views 43

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी में आज झारखंड का मुकाबला मणिपुर से

रांची स्थित मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी में आज झारखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा। रात आठ बजे से मैच खेला जाएगा। इससे पहले कल हरियाणा के साथ हुए मुकाबले में झारखंड पेनाल्टी शूटआउट में हरियाणा से एक के मुकाबले चार गोल से हार गया। वहीं 3 अन्य मुकाबले में बंगाल, ओडिशा और मध्यप्रदेश की टीमें भी विजेता रहीं। बंगाल ने मिजोरम को, ओडिशा ने महाराष्ट्र को और मध्यप्रदेश ने मणिपुर को शिकस्त दी।

मई 7, 2024 5:28 अपराह्न

views 42

गोड्डा: राजमहल कोल परियोजना के हुर्राशि कोयला खनन क्षेत्र का तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने  निरीक्षण किया

गोड्डा जिले के लालमठिया के राजमहल कोल परियोजना  के हुर्राशि कोयला खनन क्षेत्र का तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने  निरीक्षण किया। दो दिनों के दौरे पर आए तकनीकी निदेशक ने कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। तकनीकी निदेशक ने कहा कि कोयला खदान को लेकर सुरक्षा का सारा ध्यान रखा जाना चाहिए।

मई 7, 2024 5:22 अपराह्न

views 36

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार सीता सोरन 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरन 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार नलीन सोरेन भी उसी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दुमका जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र दुमका, जामा और शिकारीपाड़ा, जामताड़ा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र नाला और जामताड़ा तथा देवघर जिले का एक विधानसभा क्षेत्र साथ आता है।