सितम्बर 9, 2024 7:15 अपराह्न

views 44

जनता दल युनाइटेड झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी

जनता दल युनाइटेड झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। रांची में संवाददाताओं से बातचीत में जनता दल यू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला जल्द ही तय हो जाएगा। श्री झा ने आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की।