अगस्त 1, 2025 5:17 अपराह्न

views 27

बेंगलुरु में विशेष अदालत ने जनता दल (एस) के नेता प्रज्जवल रेवन्ना को दुष्कर्म के मामले में ठहराया दोषी

बेंगलुरु में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष अदालत ने आज जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दुष्‍कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। हसन जिले में उसके खिलाफ दर्ज  दुष्‍कर्म के चार मामलों में से यह एक है। अपर नगर सिविल और सत्र न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने आज दुष्‍कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले में फैसला सुनाया। प्रज्वल रेवन्ना को इन सभी आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया है। अपराध के लिए सजा कल सुनाई जा सकती है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता रेवन्ना परिव...