अगस्त 17, 2024 8:42 अपराह्न

views 56

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी-जेजेपी के चार विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

  हरियाणा में जननायक जनता पार्टी-जेजेपी के चार विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में हिसार जिले के उकलाना विधानसभा क्षेत्र से अनूप धानक, फतेहाबाद के टोहाना से देवेन्द्र सिंह बबली, कैथल के गुहला-चीका से ईश्वर सिंह और कुरूक्षेत्र के शाहबाद से रामशरण शामिल हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी के दस विधायक थे। इसके बाद जेजेपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये गठबंधन टूट गया और जेजेपी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।