नवम्बर 23, 2025 12:01 अपराह्न

views 78

खान मंत्रालय: जम्मू-कश्मीर में कल चूना-पत्‍थर खंडों की पहली नीलामी

खान मंत्रालय, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कल चूना-पत्‍थर खंडों की पहली नीलामी करेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में खनिज विकास का नया दौर शुरू होगा। यह खास कार्यक्रम जम्मू के कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद रहेंगे।