जून 10, 2026 9:53 अपराह्न

views 64

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सिन्हा ने सभी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, संपर्क और तीर्थयात्री सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि ज...

नवम्बर 10, 2024 7:08 अपराह्न

views 77

आज एक सिख प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू के राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष एस. अजीत सिंह के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू के राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। केंद्र शासित प्रदेश में सिख समुदाय की कई प्रमुख चिंताओं के मद्देनजर प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को एक मांगपत्र सौंपा है, जिनमें पहाड़ी जातीय समूह में पात्र सिख आबादी को शामिल करना, पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना और श्रीनगर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति स्थापित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, समिति के अध्यक्ष ने उधमपुर के रामनगर के ऐतिहासिक गांव से...

नवम्बर 7, 2024 6:22 अपराह्न

views 85

जम्‍मू-कश्‍मीर में विपक्ष के शोर-शराबे के कारण आज दिनभर के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्‍थागित कर दी गई

जम्‍मू-कश्‍मीर में केंद्रशासित प्रदेश का विशेष दर्जा और संवैधानिक गारंटी बहाल किए जाने का प्रस्‍ताव पारित किए जाने के बाद विपक्ष के शोर-शराबे के कारण आज दिनभर के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्‍थागित कर दी गई।     उप-मुख्‍यमंत्री और नेशनल काफ्रेंस के नेता सुरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा प्रस्‍तुत प्रस्‍ताव को कल ध्‍वनिमत से पारित कर दिया गया था।     आज जैसे ही विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्‍व में प्रस्‍ताव का विरोध किया और उसे असंवैधा...

अक्टूबर 26, 2024 7:43 अपराह्न

views 59

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकीकृत सरकारी रणनीति के महत्व पर जोर दिया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकीकृत सरकारी रणनीति के महत्व पर जोर दिया है। उपराज्यपाल ने बडगाम के हुमहामा में सीमा सुरक्षा बल कश्मीर के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में नए भर्ती कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड के दौरान कही। इस समारोह में 629 नए भर्ती कांस्‍टेबलों को सीमा सुरक्षा बल में शामिल किया गया।     उपराज्यपाल ने प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा।

अक्टूबर 24, 2024 8:41 अपराह्न

views 62

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

      जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री अब्दुल्ला ने कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

अक्टूबर 16, 2024 7:32 अपराह्न

views 56

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने आज मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया

    जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने आज मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। सिविल सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री अब्दुल्ला ने विभिन्न आधिकारिक मामलों पर चर्चा करने के लिए प्रशासनिक सचिवों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के साथ-साथ मंत्री सकीना इटू, जावेद अहमद राणा, जावीद अहमद डार और सतीश शर्मा शामिल हुए।     मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभा...

सितम्बर 29, 2024 8:15 अपराह्न

views 63

जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले के थाना मंडी सब डिवीजन में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड

  जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले के थाना मंडी सब डिवीजन में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड  जारी है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि आज शाम राजौरी जिले में थाना मंडी उप-संभाग के मनिहाल गली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली जानकारी पर मनिहाल गली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्‍त तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बल जब संदिग्‍ध स्‍थान पर पहुंचे तो उन्‍हें भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा। स...

सितम्बर 29, 2024 5:24 अपराह्न

views 62

कश्‍मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिर्दी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्र में कानून – व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा की गई  

  कश्‍मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिर्दी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्र में कानून - व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों से किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल के साथ साथ आईटी और सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली सामग्रियों की निगरानी करने और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर बनाये रखने को कहा। श्री बिर्दी ने कश्मीर घा...

सितम्बर 21, 2024 6:57 अपराह्न

views 99

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन

        केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एचआईवी-एड्स को नियंत्रित करने के लिए जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसायटी ने आज एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के  सहयोग से आयोजित इस दौड का उद्देश्‍य आम जनता के बीच एचआईवी और यौन संचारित संक्रमण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।   

अगस्त 2, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 75

जम्मू-कश्मीर:  अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। ये यात्री 54 वाहनों के काफिले में हैं। इनमें से 395 श्रद्धालु बालतल और 826 पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं।