अगस्त 28, 2025 7:37 अपराह्न

views 84

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूल 30 अगस्त तक बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तीस अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल परिसर में जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी के धंसने का खतरा और सड़क के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। आदेश में संस्थानों के प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक संभव हो कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनल...