सितम्बर 10, 2024 9:10 अपराह्न

views 21

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मतदाताओं के लिए आज पोस्टल बैलेट मतदान का आयोजन किया गया

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मतदाताओं के लिए आज पोस्टल बैलेट मतदान का आयोजन किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि मतदान के पहले दिन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भारी मतदान हुआ। पद्दर नागसेनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 सौ 94 पात्र मतदाताओं में से 4 सौ 42 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किश्तवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1 हजार 8 सौ 9 में से 8 सौ 78 मतदाताओं ने अपने मत डाले, जबकि इंद्रवाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 सौ 89 में से 6 सौ 21 मतदाताओें ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया।...