दिसम्बर 9, 2025 8:29 अपराह्न

views 73

इंडोनेशिया: जकार्ता में सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मध्य जकार्ता में आज एक सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और तेज़ी से फैल गई। दमकलकर्मियों ने 19 लोगों को बचाया, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। ज़्यादातर पीड़ितों की मौत धुएँ के कारण दम घुटने से हुई। अधिकारियों ने सैकड़ों कर्मियों और दमकल गाड़ियों को तैनात किया है। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, हालाँकि प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्रोन भंडारण क्षेत्र में बैटरी में चिंगारी से आग ल...

नवम्बर 26, 2025 9:20 अपराह्न

views 319

जकार्ता 4.19 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर बना

जकार्ता चार करोड़ 19 लाख लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर बन गया है। उसने तोक्यो को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश का ढाका तीन करोड़ 66 लाख की आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके 2050 तक दुनिया का सबसे बड़ा शहर बनने की उम्मीद है।   एक रिपोर्ट के अनुसार एक करोड़ से अधिक निवासियों वाले महानगरों की संख्या 1975 में केवल आठ से बढ़कर 33 हो गई है। 33 महानगरों में से 19 के साथ एशिया का इस रिपोर्ट में दबदबा है। इनमें नई दिल्ली, शंघाई, ग्वांगझू, मनीला, कोलकाता और सियोल शामिल हैं।