मार्च 6, 2025 12:26 अपराह्न

views 131

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में मुरली देवड़ा मेमोरियल डायलॉग के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

फ़रवरी 23, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 196

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर रहेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिन दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री धनखड़ जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

अगस्त 21, 2024 1:46 अपराह्न

views 100

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि उभरता अफ्रीका और तेजी से बढता भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग को गति दे सकता है। आज नई दिल्ली में 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी, जलवायु के अनुकूल कृषि, समुद्री सुरक्षा, सम्‍पर्क और समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत-अफ्रीका सहयोग के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ा रहा है और देश में विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल...

अगस्त 21, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 95

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है-साझा भविष्‍य। इसमें व्‍यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। सम्‍मेलन में 65 देशों के 11 सौ से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं, जिनमें 47 अफ्रीकी देश हैं।          

अगस्त 11, 2024 12:07 अपराह्न

views 76

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।   उपराष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्री सिंह ने विदेश मंत्री के तौर पर तथा अन्‍य पदों पर राष्‍ट्र की सेवा की। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री नटवर सिंह एक अच्छे लेखक थे और उन्‍हें उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा।   श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह ने विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में समृद्ध योगदान दिया। श्री सिंह को उनके विवेक और लेखन के लिए जाना जाता है।  

अगस्त 7, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 72

दिल्ली में आज होगा 10वें हथकरघा दिवस समारोह का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देंगे पुरस्कार 

  10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह आज नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हथकरघा बुनकरों को संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति एक कॉफी टेबल पुस्तक ''परंपरा- भारत की हथकरघा परंपराओं में स्थिरता'' का विमोचन करेंगे।    इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निर्यातक, डिजाइनर और देश भर के एक हजार से अधिक बुनकर शामिल होंगे। इस दौरान देश...

जुलाई 12, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 87

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

जुलाई 11, 2024 9:32 पूर्वाह्न

views 87

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। कल उपराष्‍ट्रपति मुंबई के नरसी मोंजी प्रबंधन अध्‍ययन संस्‍थान (एनएमआईएमएस) के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री धनखड़ राज्‍य सभा में संसदीय परम्पराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का कड़ाई से पालन करने के पक्षधर हैं। उन्‍होंने संसद और विधानमंडल की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने संबंधी सदस्यों में बढ़ती प्रवृति की समय-समय पर आलोचना करते रहे हैं। 

जुलाई 10, 2024 1:02 अपराह्न

views 80

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ 11 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करेंगे

उपराष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ 11 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री धनखड़ ने विधानसभा अध्‍यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्‍टर नीलम गोरहे के दोनों सदनों को संबोधित करने का निमंत्रण स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति राज्यसभा में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का कड़ाई से पालन करवाने के लिए बहुत मुखर रहे हैं और उन्होंने समय-समय पर संसद और विधानसभाओं में व्यवधान और अशांति के लिए सदस्यों के बीच बढ़ती प्रवृत्ति की आलोच...

जुलाई 8, 2024 10:30 अपराह्न

views 87

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे हासिल किया जा सकता है। नई दिल्ली में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत में श्री धनखड़ ने रक्षा भूमि के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुव...