मई 1, 2026 3:00 अपराह्न

views 541

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पलटी नाव: 9 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। यह हादसा कल शाम खमारिया द्वीप के पास बरगी नदी में हुआ, जब 39 यात्रियों को ले जा रही एक नाव अचानक आए भयंकर तूफान और तेज लहरों की चपेट में आकर डूब गई। 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 पर्यटक लापता हैं। लगभग 20 फीट की गहराई में डूबी क्रूज नाव को सफलतापूर्वक किनारे पर लाया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस और होम गार्ड की टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान में लगी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव, संभागीय आयुक्त, ...

जुलाई 20, 2024 12:59 अपराह्न

views 55

जबलपुर में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन

    मध्य प्रदेश में, राज्य सरकार द्वारा आज जबलपुर में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।       इस अवसर पर नवनिर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का लोकार्पण भी किया जायेगा। इसका निर्माण 80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन इसी भवन में किया जा रहा है।