अगस्त 21, 2026 2:04 अपराह्न
24
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जे.पी. नड्डा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री नड्डा की सोमवार को दिल्ली के एम्स में एंजियोप्लास्टी की गई थी। उपराष्ट्रपति ने श्री नड्डा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।