सितम्बर 3, 2026 8:25 पूर्वाह्न

views 1.3K

इसरो कल श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस.-05 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का प्रक्षेपण कल किया जाएगा। यह उपग्रह जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से रात 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।     श्री नारायणन ने कहा कि ईओएस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। यह भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाने वाला भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और मजबूत करेगा और इससे पृथ्वी अवलोकन से...

अगस्त 10, 2025 4:47 अपराह्न

views 66

भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में श्रेष्‍ठ प्रतिभाओं का योगदान करने में आईआईएसएसटी ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई: इसरो प्रमुख 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष डॉ० वी० नारायणन ने कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में श्रेष्‍ठ प्रतिभाओं का योगदान करने में पिछले कई वर्षों तक भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईएसएसटी ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। तिरूवनंतपुरम के वलियमला  में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए आईआईएसएसटी के तेरहवें दीक्षांत समारोह को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत विश्‍व में सबसे तेजी से बढती अर्थव्‍यवस्‍था है। भारत की इस उपलब्‍धि में, इसरो की बड़ी भूमिका रही है।   ...

जुलाई 22, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 75

इसरो नासा के साथ मिलकर विकसित भू-अवलोकन उपग्रह निसार का अगले हफ़्ते प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो इस महीने की 30 तारीख को शाम 4:40 बजे श्रीहरिकोटा से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ संयुक्त रूप से विकसित निसार भू अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। जीएसएलवी एफ-6 हेवी लिफ्ट रॉकेट इस उपग्रह को 743 किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में स्थापित करेगा। निसार उपग्रह हर 12 दिन में पूरे विश्व को स्कैन करेगा और उच्च-रिज़ॉल्यूशन, सभी मौसम, दिन और रात का डेटा प्रदान करेगा।  

दिसम्बर 30, 2024 10:15 अपराह्न

views 70

इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से SPADEX मिशन को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्‍पेडेक्‍स मिशन को सफलतापूर्वक किया लॉन्च। 🚀 LIFTOFF! 🌠 PSLV-C60 successfully launches SpaDeX and 24 payloads. Stay tuned for updates! 🎥 Watch live: https://t.co/D1T5YDD2OT 📖 More info: https://t.co/jQEnGi3W2d#ISRO #SpaDeX 📍 @DrJitendraSingh — ISRO (@isro) December 30, 2024   इसरो SPADEX मिशन के रूप में जाना जाने वाला अपना 'स्‍पेस डॉकिंग परीक्षण' प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 60 से श्री हरिकोटा के स...

दिसम्बर 30, 2024 5:15 अपराह्न

views 55

इसरो SPADEX मिशन आज रात 10:00:15 बजे श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करेगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो स्‍पेडेक्‍स मिशन के रूप में जाना जाने वाला अपना स्‍पेस डॉकिंग परीक्षण करने जा रहा है। इसका प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 60 आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से इस उपग्रह को लेकर उड़ान भरेगा। चेजर के नाम से जाना जाने वाला एसडीएक्‍स-01 और टारगेट के नाम से जाना जाने वाला एसडीएक्‍स-02 जैसे दो उपग्रहों को 55 डिग्री झुकाव पर 470 किमी की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जिसका स्थानीय समय चक्र लगभग 66 दिन का होगा। टारगेट और चेज़र दोनों उपग्रहों...

दिसम्बर 28, 2024 5:08 अपराह्न

views 76

इसरो ने सोमवार को प्रक्षेपित किये जाने वाले स्‍पेस डोकिंग एक्‍सपेरिमेंट-स्‍पेडेक्‍स मिशन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली  

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सोमवार को प्रक्षेपित किये जाने वाले अपने स्‍पेस डोकिंग एक्‍सपेरिमेंट-स्‍पेडेक्‍स मिशन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज एक साक्षात्‍कार में कहा कि वर्ष के अंत में छोड़े जाने वाला इसरो का यह मिशन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसमें अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को जोड़ा जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि स्‍पेडेक्‍स मिशन के साथ भारत अंतरिक्ष में उपग्रह की डोकिंग करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि पीएसएलवी रॉ...

अक्टूबर 26, 2024 7:40 अपराह्न

views 88

इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हितधारकों से सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत का लक्ष्य अगले दस वर्षों में वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपने योगदान को दो प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। डॉ. एस. सोमनाथ ने आज नई दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन में ‘नए आयामों की खोज में भारतीय अंतरिक्ष यात्रा’ विषय पर सरदार पटेल स्मारक व्याख्यान 2024 में यह बात कही। डॉ. सोमनाथ ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हितधारकों से सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार ...

अगस्त 22, 2024 10:32 अपराह्न

views 104

23 अगस्त को मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के एक साल पूरे

भारत सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'के रूप में मनाने की घोषणा की है। 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता की याद में देशभर में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा कि 23 अगस्त स्पेस मिशन में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, यह युवा पीढ़ी की साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और स्पेस सेक्टर को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करता है। &n...

अगस्त 14, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 78

प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

  प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर भारत के उतरने की ऐतिहासिक घटना को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित व्याख्यान, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, साइंस क्विज, मॉडल मेकिंग, पेंटिंग, विशेषज्ञ व्याख्यान और फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमं...

अगस्त 14, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 1.4K

23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

  भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त के दिन चाँद पर उतरने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस वर्ष देश अपना पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाएगा और इसका विषय होगा "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना- भारत की अंतरिक्ष गाथा''। अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों, समाज को होने वाले गहन लाभों और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए ...