मार्च 9, 2025 12:20 अपराह्न

views 87

इस्राइल कल कतर की राजधानी दोहा में भेजेगा एक प्रतिनिधिमंडल

इस्राइल कल कतर की राजधानी दोहा में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा, ताकि गजा में युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके। इस्राइल ने अमरीका द्वारा समर्थित मध्यस्थ देशों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।   इससे पहले शनिवार को हमास ने कहा था कि गजा में युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण के लिए बातचीत के बारे में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता के प्रयासों से कभी उम्‍मीद है।