मार्च 6, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 61

आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल गुट का एक सक्रिय आतंकी उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार 

      उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज सुबह यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल गुट के एक सक्रिय आतंकी और अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया है।      कानून व्‍यवस्‍था के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने आतंकी के पास से विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद किए गए हथियारों में तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, एक विदेशी पि...