फ़रवरी 13, 2026 6:00 अपराह्न

views 80

2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध IRCTC यूजर आईडी निष्क्रिय: रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आधार आधारित प्रमाणीकरण, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी रोधी उपायों के कारण वर्ष 2025 में तीन करोड़ तीन लाख संदिग्ध आई आर सी टी सी  यूजर आईडी निष्क्रिय कर दी गईं। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित जवाब में श्री वैष्णव ने कहा कि इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध बुकिंग सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने हैकिंग टूल्स द्वारा फॉर्म के स्वतः भरने को रोकने और इंटरनेट के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाली धोखाधड़ी को कम करने के ...

अगस्त 13, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 23

नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए ‘वन इंडिया-वन टिकट’ की पहल शुरू करेगा आईआरसीटीसी

  भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के सहयोग से नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए 'वन इंडिया-वन टिकट' की पहल शुरू करेगा। इसका उद्देश्‍य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना है। इसके माध्यम से यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत टिकट रद्द करने और भुगतान प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्‍ध होगी। आईआरसीटीसी ने कहा है कि यात्री नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए ...