अप्रैल 24, 2026 8:33 अपराह्न

views 62

ईरान को या तो परमाणु समझौता स्वीकार करना होगा या उसे बढ़ते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा: अमरीका

अमरीका ने कहा है कि ईरान के खिलाफ उसकी नौसैनिक घेराबंदी हर घंटे मजबूत होती जा रही है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज कहा कि ईरान को या तो परमाणु समझौता स्वीकार करना होगा या उसे बढ़ते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। हेगसेथ ने कहा कि घेराबंदी का दायरा वैश्विक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीकी नौसेना की अनुमति के बिना कोई भी जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुज़र सकता। उन्होंने कहा कि अमरीकी नौसेना ओमान की खाड़ी से लेकर अन्‍तर्राष्‍ट्रीय जलक्षेत्र तक बेहद सख़्त घेराबंदी लागू कर रही है।