जून 21, 2024 12:18 अपराह्न
74
नई दिल्ली: ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने योग की वैश्विक स्वीकार्यता का उल्लेख किया है। श्री बिरला ने कहा कि योग आसनों और अभ्यास से आगे बढ़कर है और समग्र मानव स्वास्थ्य की नींव तैयार करता है। योग सभी सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। उन्होंने योग के कई फायदे गिनाते हुए कहा कि योग वह शक्ति है जो हमें तन और मन से मजबूत बनाती है।