दिसम्बर 29, 2024 6:49 अपराह्न

views 122

नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर पहला वाणिज्यिक विमान सफलतापूर्वक उतरा

नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर आज पहला वाणिज्यिक विमान सफलतापूर्वक उतरा। इंडिगो-ए-320 ने मुंबई हवाई अड्डे से उडान भरकर सीधे नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। इस सफल लैंडिंग के बाद विमान को एक हवाई सेल्‍युट भी दिया गया। प्रमाणन परीक्षण में लैंडिंग के तकनीकी मूल्‍यांकन और टेक-ऑफ कौशल को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड- सिडको के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित नागर विमानन महानिदेशालय- डी जी सी ए, भारतीय विमान पत्‍तन प्राधि...