सितम्बर 12, 2025 10:15 अपराह्न

views 86

भारतीय नौसेना में आईएनएस अरावली को शामिल किया गया

आईएनएस अरावली भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। आज गुरुग्राम में नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि आईएनएस अरावली मजबूत प्रशासनिक और लॉजस्टिक प्रबंधन की नींव रखेगा। उन्‍होंने कहा कि यह भारत के महासागर दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है। इससे हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

सितम्बर 11, 2025 8:42 अपराह्न

views 53

आईएनएस अरावली: समुद्री सुरक्षा और सूचना-प्रौद्योगिकी सहयोग का नया केंद्र

नौसेना कल हरियाणा के गुरुग्राम में आईएनएस अरावली का जलावतरण करेगी। यह देश की समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आईएनएस अरावली, नौसेना के सूचना और संचार बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बेस देश के कमांड, नियंत्रण और समुद्री डोमेन जागरूकता ढांचे के लिए महत्वपूर्ण कई सूचना और संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करेगा। इस समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे।