जून 10, 2026 3:28 अपराह्न

views 73

अफगानिस्तान वनडे सीरीज: हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर

अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले हार्दिक पांड्या चोट के कारण  टीम से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली पहले ही टीम में नहीं हैं। यह श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2027 में होने वाले वनडे विश्‍व कप की तैयारियों की शुरुआत है। खबरों के मुताबिक, हार्दिक को ठीक होने में तीन हफ्ते लगेंगे।